नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नगर में जैन समाज के वरिष्ठ श्री पारसमलजी बाफना, मंजूदेवी बाफना, दीपक बाफना, रूपा बाफना, संदीप बाफना, प्रदीप बाफना, सलोनी बाफना, आराध्या बाफना, आव्या बाफना सहित परिवारजनों के सौजन्य से नीमच इंदरा नगर छात्रावास रोड स्थित जैन दिवाकर धर्मशाला में विराजित अतिप्राचीन सगस बावजी के स्थान पर महाप्रसादी का भव्य आयोजन रखा गया। सगस बावजी का आकर्षण श्रृंगार किया गया। पांडाल को विद्युत साज सज्जा, फुलों से सजाया गया। इस भव्य आयोजन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में वरिष्ठ पारसमलजी बाफना, मंजूदेवी बाफना, दीपक बाफना, रूपा बाफना, संदीप बाफना, प्रदीप बाफना, सलोनी बाफना, आराध्या बाफना, आव्या बाफना सहित परिवारजनों को सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा सनातन धर्म में एसे धार्मिक आयोजन होना चाहिए, सनातन धर्म में धार्मिक आयोजन मुख्यरूप से पूजा, यज्ञ, सत्संग, जागरण, भजन संध्या सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं साथ ही ये आयोजन पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को जीवित रखते हैं, मानसिक शांति प्रदान करते हैं‌ और परिवारजनों को एक सूत्र में बांधते हैं। इस मौके पर नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, युवा नेता हरीश पुरी गोस्वामी, लाला चंदेल, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, जावद, नीमच, इंदौर सहित नगरवासी मौजूद थे। मंच का सफल संचालन युवा नेता हरीश पुरी गोस्वामी ने किया। आभार दीपक बाफना, संदीप बाफना ने माना।