निम्बाहेड़ा। क्षेत्र की प्रमुख समाजसेवी संस्थान श्री मातेश्वरी मानव सेवा संस्थान (रजि.) द्वारा सामाजिक सरोकार के महती कार्यक्रम के तहत पशुओं के पीने के लिए पानी की टंकियां, पक्षियों के लिए पानी के परिंडे व बची हुई खाद्य सामग्री की टंकियां रखने की शुरुआत स्थानीय कासोद दरवाजा श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर प्रांगण से पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री व विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में की गई। सर्वप्रथम विधायकजी के साथ सभी ने श्री सत्यनारायण भगवान के दर्शन, पूजन कर क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली की कामना की!विधायक कृपलानी ने संस्थान द्वारा मूक पशु-पक्षियों के लिए की जा रही इस व्यवस्था की सराहना की तथा संस्थान पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्री अशोक जी नवलखा भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, मंदिर महंत गंगा दास जी त्यागी, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविंदजी मूंदड़ा,संस्थान अध्यक्ष पुष्कर सोनी, उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र आगार महामंत्री सोहनलाल कुमावत, कोषाध्यक्ष रामसहाय काबरा, मंत्री रमेश भराडिया, संरक्षक कैलाश चंद्र शर्मा, सत्यनारायण शारदा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष उमेश जी तोतला, शिक्षाविद डॉक्टर सुरेशचंद्रजी कुमावत, सचिव श्याम लाल जी आमेटा भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी,उपाध्यक्ष नरेश आमेटा, समाजसेवी एस. एस. अग्रवाल,डॉ आशीष टांक, प्रेमचंदजी जाट मंत्री दीपक अग्रवाल, विक्की कुमावत, राकेश कुमावत, मोड़ीराम शर्मा, कर्नल सोनी, भंवर लाल माली, रमेश चंद्र सोनी, टीकम शारदा, ललित लोहार व कई गणमान्यजन मौजूद रहे। संस्थान अध्यक्ष सोनी ने बताया कि संस्थान द्वारा 101 टंकियों के दोनों सेट कासोद दरवाजा, अम्बानगर ,शिव कॉलोनी, वर्षा नगर, प्रेरणा नगर, गणपति नगर, केशव नगर, आर. के. कॉलोनी, महेश नगर, उदय रेजिडेन्सी, आदर्श कॉलोनी, अटल नगर, इंदिरा कॉलोनी, अग्रसेन नगर,अरिहंत नगर, सविता कॉलोनी, कंचन नगर, कौशल्या नगर क्षेत्र में रखवाई गई व जिनके यहां टंकिया रखवाई और परिंडे दिए उन्हें प्रतिदिन पानी से भरने का संकल्प दिलवाया गया। श्री सत्यनारायण भगवान को भोग लगाकर प्रसाद भी वितरण किया गया सभी को! जय गौमाता की