नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

अठाना। कनेरा घाटा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री झुणजी महाराज के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। प्राकृतिक आपदा और अचानक मौसम में आए बदलाव को देखते हुए मेला समिति ने सुरक्षा की दृष्टि से बड़ा निर्णय लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री झुणजी विकास समिति द्वारा आयोजित होने वाले मेले के सभी कार्यक्रमों को फिलहाल एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। मेला संयोजक श्री नाथूलाल जी कहार ने बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या असुविधा से बचा जा सके।समिति ने सभी भक्तों और क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही अपनी यात्रा तय करें। विष्णु सिंह कुशवाह युवा पत्रकार अठाना की कलम से खबर