नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

सिंगोली। धर्मनगरी सिंगोली के वीर तेजाजी चौक स्थित नवनिर्मित श्री राम जानकी श्री श्रीयादे माँ मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर उद्यापन का पांच दिवसीय भव्य महोत्सव 10 मई से 14 मई 2026 तक आयोजित होगा। समस्त अखिल भारतीय प्रजापत समाज के तत्वावधान में होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजन समिति के स्थानीय पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद मंदिर निर्माण पूर्ण हुआ है। मूर्ति स्थापना को लेकर समाजजनों सहित समस्त नगर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। नीमच, मंदसौर, कोटा, बिजौलिया,चित्तौड़गढ़, बुंदी,रावतभाटा, बेगु, डाबी,लाम्बाखोह, झालावाड़, क्षैत्र सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन में पंच दिवसीय महोत्सव का कार्यक्रम तिथि एवं वार समय मुख्य अनुष्ठान विशेष 10 मई 2026, रविवार ज्येष्ठ कृ. अष्टमी प्रातः 11:15 बजे गणपति स्थापना, मंडप प्रवेश अनुष्ठान का शुभारंभ ,11 मई 2026, सोमवार ज्येष्ठ कृ. नवमी प्रातः 9:15 बजे भव्य कलश शोभायात्रा, वेदी पूजन, यज्ञ प्रारंभ 251 महिलाएं कलश लेकर चलेंगी, 12 मई 2026, मंगलवार ज्येष्ठ कृ. दशमी रात्रि 8:30 बजे से विशाल भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक बालकृष्ण प्रजापति व नरेश प्रजापति प्रस्तुति देगे, 13 मई 2026, बुधवार ज्येष्ठ कृ. एकादशी रात्रि 8:30 बजे सहस्त्रधारा महाअभिषेक, रात्रि जागरण 14 मई 2026, गुरुवार ज्येष्ठ शु. द्वादशी दोपहर 12:15 बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति महाआरती के पश्चात महाप्रसादी शोभायात्रा बनेगी आकर्षण का केंद्र 11 मई सोमवार को प्रातः 9:15 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ निकलने वाली शोभायात्रा वीर तेजाजी चौक से बस स्टैंड, सदर बाजार, गांधी चौक होते हुए पुनः तेजाजी चौक नवनिर्मित रामजानकी यादे माँ मंदिर पहुंचेगी। समाज के अध्यक्ष ने बताया कि 14 मई को प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा जो देर शाम तक चलेगा। समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वह समस्त अखिल भारतीय श्री दक्ष प्रजापति समाज इस आयोजन में सर्वसमाज के सभी धर्मप्रेमी महानुभावों को घर घर जाकर सादर आमंत्रित कर हैं।