नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

सिंगोली। तहसील सिंगोली के पटियाल पंचायत के ग्राम जराड़ में धार्मिक उल्लास चरम पर है। यहां वर्षों की प्रतीक्षा के बाद नवनिर्मित श्री रामजानकी मंदिर का _प्राण प्रतिष्ठा, मंदिर उद्यापन, शिखर कलशारोहण एवं शिव महा पंचायतन स्थापना महोत्सव_ 1 मई से 14 मई 2026 तक मनाया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत _सप्त दिवसीय पंच कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ_ का भव्य आयोजन मुख्य आकर्षण रहेगा यज्ञ समिति के अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामवासियों के तन-मन-धन के सहयोग से निर्मित इस भव्य मंदिर में भगवान श्री रामजानकी के साथ शिव परिवार की स्थापना की जाएगी। 1 मई वैशाख पूर्णिमा से अनुष्ठान का श्रीगणेश विनायक स्थापना एवं अखंड रामायण पाठ से होगा। सात दिन गूंजेंगे वेद मंत्र, उमड़ेगी आस्था 8 मई ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी से 14 मई तक पांच कुंडों पर विद्वान आचार्य पं. रमेश चंद्र शास्त्री के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जाएंगी। प्रतिदिन प्रातः 7:15 बजे श्री रामजानकी का महाअभिषेक, श्रृंगार एवं विशेष पूजन होगा। सप्त दिवसीय महोत्सव का कार्यक्रम: दिनांक तिथि-वार समय मुख्य अनुष्ठान विशेष 1 मई 2026 शुक्रवार, वैशाख शुक्ल पूर्णिमा शुभ मुहूर्त विनायक स्थापना अखंड रामायण प्रारंभ 8 मई 2026 शुक्रवार, ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी प्रातः मुहूर्त गणपति स्थापना, जलयात्रा, अग्नि स्थापना पंच कुण्डात्मक यज्ञ प्रारंभ 8-14 मई प्रतिदिन प्रातः 7:15 बजे महाअभिषेक, पूजन, हवन यजमानों द्वारा आहुतियां 9 मई 2026 शनिवार, ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी सायं 8:00 बजे भव्य भजन संध्या स्थानीय भजन मंडलियां, 10 मई से 12 मई सायं 8:00 बजे से गायक बद्रीलाल गाडरी भीलवाड़ा द्वारा भजन प्रस्तुति, 13 मई 2026 बुधवार, ज्येष्ठ कृ. एकादशी रात्रि 8:00 बजे गायक राजू रावल द्वारा भव्य भजन संध्या 14 मई 2026 गुरुवार, ज्येष्ठ कृ. द्वादशी दोपहर 12:15 बजे प्राण प्रतिष्ठा, कलशारोहण अभिजीत मुहूर्त 14 मई 2026 गुरुवार दोप. 1:00 बजे से महाआरती, महाप्रसादी विशाल भंडारा क्षेत्र में उत्साह: इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर जराड़ सहित सिंगोली, जावद, रतनगढ़, कुकड़ेश्वर, सरवानिया महाराज, बोराव, थड़ोद, धनगांव, कदवासा एवं आसपास के 25 से अधिक गांवों में धर्ममय वातावरण बना हुआ है। 14 मई को महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समस्त ग्रामवासी एवं श्री रामजानकी मंदिर यज्ञ समिति ने मालवा-मेवाड़ के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से धर्मपत्नी एवं बच्चों सहित पधारकर यज्ञ में आहुति देने, दर्शन लाभ लेने एवं पुण्य अर्जित करने की सादर अपील की है।