नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

सिंगोली। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती रविवार को सिंगोली नगर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। स्थानीय कोटा रोड़ महाराणा प्रताप चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर सायंकाल महाराणा प्रताप प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं ने एकत्र होकर वीर योद्धा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पर महाराणा प्रताप युवा शक्ति संघ द्वारा 101 दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीपों की रोशनी से जगमग प्रतिमा स्थल का दृश्य अलौकिक हो गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने _‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’_जय शिवा सरदार की जय राणा प्रताप की के गगनभेदी नारे लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप स्वाभिमान, त्याग और देशभक्ति के प्रतीक हैं। हल्दीघाटी का युद्ध और उनका जंगल-जंगल भटकना हमें सिखाता है कि मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देना ही सच्ची वीरता है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने, स्वाभिमान से जीने और समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ लड़ने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में सभी ने हिंदू पंचाग अनुसार विक्रम संवत् ज्येष्ठ शुक्ल की तृतीया बुधवार 17 जून को आने वाली महाराणा प्रताप जंयती को भी भव्य रुप से मनाने की कार्ययोजना पर चर्चा की आयोजन में करणी सेना, राजपूत क्षत्रिय महासभा, महाराणा प्रताप युवा शक्ति संघ, बजरंग दल ,गाड़ोलिया लौहार समाज जन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित सैकड़ों नगरवासी उपस्थित रहे।