जावद। आबरुए अहले सुन्नत गुले गुलज़ारे कादरियत शैखे आज़म मेवाड़ पीर ए तरीकत रहबर ए राहे शरीयत हजरत अल्लामा मौलाना अल्हाज सैयद मोहम्मद आकिल अख्तरुल क़ादरी साहब रहमतुल्लाह अलैय का चौथा उर्स हुसैनी मस्जिद ख़ानक़ाह ए क़ादरीया जावद मे मनाया गया। सैयद इमरान रजा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की उर्स-ए-कादरी दो दिवसीय मनाया गया। उर्स की शुरूआत 8 मई को कपासन से आलम शरीफ का जलसा निकाला गया जो कपासन चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा होते हुए जावद शहर पहुँचा। अगले दिन शाम को अलम शरीफ और चादर मौमिन मोहल्ला, खुर्रा चौक से जुलूस के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नीमच दरवाजा स्थित हुसैनी मस्जिद में खानकाहे कादरीया तक पहुंचा जहां पर चादर पेश की गई एवं अलम की रस्म अदा की गई। आयोजन में भारी संख्या में मुरिद मौजूद रहे। अलम शरीफ में जावद शहर काजी सैयद मोहम्मद आदिल रजा, हाफिज सैयद नईम इक़बाल कोटा, हज़रत सूफी आजाद चिश्ती खानकाह महमूद चिशती ओछडी, जमील चिश्ती, आरिफ खान, उस्मान भाई बोदीयाना, आशिक पौड़, नावेद पौड़, रियाज मंगलिया, इस्माईल पौड़, रफीक भाटी, शाकिर पार्षद, सैयद अख्तर अली कपासन, सैयद रोशन अली कपासन, क़ादरी ग्रुप जावद उम्मेदपुरा एवं दीवाना ग्रुप, मौलाना अशफाक रामपुरा दरवाजा, मौलाना अवहुद्दीन रूपारेल, गनी बाबा अस्तान नाथद्वारा ने शिरकत की। वहीं रात को महफ़िल ए मिलाद का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत मिलाद पार्टी जावद, मिलाद पार्टी कपासन, मिलाद पार्टी तुर्किया ने की उसके बाद कामिल रजा उदयपुर, जुनेद अत्तारी, वसीम बेखुद मांडल, हाफिज आसीफ, हाफिज फारुख निजामी, हाफिज फरीद, जावेद क़ादरी निम्बाहेड़ा, जुनेद अत्तारी निम्बाहेड़ा, हाफिज समीर, कारी उस्मान ने कलाम पेश किए। मुफ़्ती अमानउल्लाह कैथून, सैयद हामिद रजा शहर काजी बोतलगज, मौलाना मोइन रजा, हाफिज कामरुजमा, हाफिज फारुख निजामी आदि ने तकरीर की और समाजजनो को इस्लामि कल्चर के बारे में विस्तार से बताया। मध्य रात्रि हुई ग़ुस्ल की रस्म - सैयद नईम इक़बाल कोटा ने बताया की ग़ुस्ल शरीफ की रस्म रात 3.30 बजे सैयद नईम इक़बाल कोटा, सैयद अख्तर अली बुखारी मेम्बर दरगाह शरीफ कपासन, असलम शेख मेम्बर दरगाह शरीफ कपासन आदि ने अदा करवाई। फातिहा ख्वानी कुरआन ख़्वानी की गई - अगले दिन 10 मई को सुबह 8 बजे हुसैनी मस्जिद नीमच दरवाजा मे कुरआन ख्वानी की गई। जिसमें हाफिज आसिफ, हाफिज फरीद, हाफ़िज़ उसमान, हाफिज समीर, हाफिज ओहदुदीन, हाफिज तालिब, हाफिज समीर कपासन, हाफिज आदिल, मौलाना फुरकान, मौलाना शहादत, मुफ्ती सदीक अजहरी आदि मुरीदीन ने शिरकत की। कुल की रस्म अदा की गई, माँगी मुल्क मे अमन चैन की दुआ शहर काजी सैयद आदिल रजा ने बताया की कुल की फातिहा का आयोजन सुबह 10 बजे किया गया जिसमे मुल्क मे अमन चैन की दुआ की गई। जिसमे, कपासन, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात सहित मुरीदो ने की शिरकत। जावद शहर काजी सैयद आदिल कादरी का खानकाहे गुमनामी (प्रतापगढ़/भेसरोड़गढ़), खानकाहे मेहमूद चिश्ती ओछडी, शहर काजी चित्तौड़गढ़, जावद की तंजीमो ने इस्तकबाल (स्वागत) किया। प्रशासन मुश्तेद रहा थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा :-*डॉ.सैयद रिजवान रजा ने बताया कि उर्स ए क़ादरी पर कानून व्यवस्था माकुल रहीं। जावद पुलिस प्रशासन की ओर से उनकी टीम ने मस्जिद के आसपास की व्यवस्था संभाली। डॉ. रिजवान ने पुलिस प्रशासन जावद, नगर पालिका जावद सहित सभी सहयोगीयो का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही जावद ने दी।