नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

फारबिसगंज। समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय ललित जी एवं अनिता जी सरावगी “वाह ज़िन्दगी”, कोलकाता की पुत्री श्रीमती चांदनी सरावगी द्वारा अपने दादाजी एवं दादीजी की स्मृति में एक वाटर चिलर लॉयंस क्लब ऑफ फारबिसगंज को भेंट किया गया है। यह वाटर चिलर हनुमान मंदिर धर्मशाला चौक परिसर में स्थापित किया गया है, जिसका शुभारंभ आज दिनांक 10 मई 2026 (रविवार) को अपराह्न 4 बजे डॉ. उमेश मंडल जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि ललित जी का जन्म फारबिसगंज में हुआ था और वर्तमान में वे कोलकाता में निवास करते हैं। उन्होंने अब तक 2500 से अधिक शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर 5 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इन दिनों वे फारबिसगंज की ऐतिहासिक धरोहरों के जीर्णोद्धार एवं सामाजिक विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान दीपक अग्रवाल, डॉ. अजय सिंह, सुमित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, कौशिक राज, जय कुमार अग्रवाल, ललित केडिया, अमित शर्मा, तनिष अग्रवाल, पंडित अभिषेक दुबे, राज कुमार लड्ढा एवं पंडित अंगद भूषण दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।