जावद। मालवा मेवाड की सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता सुश्री जयमाला वैष्णव दीदी के मुखारविंद से समीप ग्राम खोर में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो की पौराणिक कथा का एतिहासिक तौर पर समापन हुआ। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने व्यासपीठ पर जाकर साध्वी सुश्री जयमाला वैष्णव दीदी का स्वागत सम्मान करके आशीर्वाद लिया। कथा में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां से पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। कथा के दौरान हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, प्रकाश मेघवाल ने नानीबाई किर्ती लौहार, कृष्ण वर्षा दायमा, सखी पिंकी लौहार, गोपी गुंजन मालवी, रोनक दमामी, बजरंग बली रोहित प्रजापत, बंदर मनीष मेघवाल, दक्ष मेघवाल, मांगीलाल तेली सहित जो पात्र बने सभी का हौसला बढ़ाया साथ ही सोनिया लौहार, गुड्डीबाई नाथ, किरण दायमा सहित महिला आयोजनकर्ताओं का केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके प्रशंसा की। सुश्री जयमाला वैष्णव दीदी द्वारा तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरा की कथा का अच्छा एवं बेहतरीन करवेज करने पर जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी का केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, जनपद सदस्य प्रकाश मेघवाल, समाजसेवी अंकित जाट, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, हरीश पुरी गोस्वामी, सुनील पुरोहित, जावद, खोर, दामोदरपुरा, बावल, सरवानिया मसानी, गुर्जरखेडी तालाब, स्टाफ कालोनी, नयागांव सहित आसपास क्षेत्रों के रहवासी, महिला, पुरूष, सनातनी प्रेमी, महिला, पुरूष मौजूद थे। आभार जय मां गोरजा माता महिला मंडल ने माना।