नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नीमच जिला का नंबर 1 व्हाट्सएप ग्रुप जावद की लहर के सम्मानिय सदस्य एवं जावद सिखवाल ब्राह्मण समाज के संरक्षक एवं अंकित जोशी के पुज्य पिताजी श्री गोपालचंद्र जी जोशी का निधन हुआ।‌ नीमच रोड़ आरजेएस कालोनी गोकुलधाम स्थित निज निवास जाकर जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, प्रेस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, प्रेस क्लब विधि सलाहकार एवं एडवोकेट शांतिलाल प्रजापत, भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी, तुषार राठी, समाजसेवी अनिल चेलावत सहित वरिष्ठजन, नगरवासी, युवाजन, पत्रकारिणो ने शोक संवेदना देकर श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने जोशी परिवार के नंदकिशोर जोशी, रामेश्वरलाल जोशी, सत्यनारायण जोशी, कृष्ण जोशी गोपाल जोशी, पुत्र अंकित जोशी सहित जोशी परिवारजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने बताया है कि सिखवाल समाज के संरक्षक श्री गोपालचंद्र जी जोशी जावद की लहर व्हाट्सएप ग्रुप के सम्मानिय सदस्य है वही जब भी मुझसे मिलते तो मेरी प्रशंसा करके कहते थे आपकी पत्रकारिकता एवं लेखनी में दम है, उडता तीर जैसे शब्दों का चयन करते हो, आप किसी से भी भ्रष्टाचार, लिफाफा ना ही विज्ञापन लेते हो इसके लिए आप प्रशंसा के पात्र हो साथ ही नगर में किसी को नेतागिरी, पत्रकारिता करना हो तो वह आपसे सिखे, करने वाला नारायण, कराने वाला नारायण की तर्ज पर नगर की समस्त जनसमस्या निस्वार्थ भाव से हल करवाते हो, सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के कानेक्ट नंबर भी आपके पास है इसलिए आपके माध्यम से कम समय में नगर की छोटी बडी सभी प्रकार की जनसमस्या हल हो जाती है इसलिए आपको एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले नेताजी कहते हैं।