अठाना। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज गांधी चौक अठाना में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।दूरदर्शी सोच को किया गया यादकार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी नीतियों के कारण ही आज देश तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ सका है।कार्यक्रम में ये रहे मौजूदइस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से निम्नलिखित कांग्रेसजन और नगरवासी उपस्थित थे। मुख्य रुप से महेंद्र सिंह सिसोदिया (जीतू बना) ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मोहन बड़ौला नगर कांग्रेस अध्यक्ष, फारूक कुरैशी मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष, महेश चौधरी पूर्व सरपंच, प्रकाश डोसी पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष, देवीलाल नरवाड़िया पार्षद प्रतिनिधि, रतनलाल नरवाड़िया, यूनुस शेख, सोहनलाल धाकड़, रतनलाल धाकड़ (तिरंगा), कारूलाल धाकड़, प्रेमचंद धाकड़, सुरेश शर्मा, इकबाल भाई मंसूरी, दिनेश जोशी, कैलाश माली, आजाद मामू, पंकज धाकड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद थे।