अठाना। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर अठाना नगर एवं अठाना मंडलम कांग्रेस कमेटी द्वारा बाणेश्वरी कॉम्प्लेक्स में एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी थी। उनके लोकतांत्रिक आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और नेहरू जी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।ये पदाधिकारी रहे उपस्थित:श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष मोहन बड़ौला, मंडलम अध्यक्ष फारूक कुरैशी, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश डोसी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी महेश वर्मा और सरोदा मंडलम अध्यक्ष मेहरबान सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।इनके साथ ही ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रेमचंद धाकड़, ब्लॉक महासचिव ललित (डॉलर) कैलाश माली, निरंजन भट्ट, रामकुमार बलाई, रामप्रकाश अलग, नरेंद्र भट्ट, राजू सिंह, अहमद पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।