नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नीमच जिले के जावद में नगर के गौरव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वीरेंद्र कुमार जी सखलेचा की दिनांक 31 मई 2026 रविवार को पुण्यतिथि मनाई गई। खोर दरवाजा स्थित स्मृति स्थल पर भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी की उपस्थिति में भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में नगर के गौरव एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमारजी सखलेचा को श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी, भाजपा नेता नारायण सोमानी, हरीश पुरी गोस्वामी, जावद जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष शांतिलाल धाकड, पप्पू धाकड, अर्जुन चंदेल, राहुल सालवी, रमेश प्रजापत, कैलाश सोनी, निरंजन गोयल सहित आसपास क्षेत्रों के रहवासी, भाजपा नेतागण मौजूद थे। वही दूसरी और स्टेशन रोड वार्ड नंबर 5 पेट्रोल पंप चौराहा स्थित सखलेचा सर्कल जाकर भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में स्वर्गीय श्री वीरेंद्र कुमारजी सखलेचा को माल्यार्पण करके याद किया। इस मौके पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, दिलीप राठी, हरीश पुरी गोस्वामी, शांतिलाल धाकड, पप्पू धाकड, अर्जुन चंदेल, राहुल सालवी, मोहन राठौर, शेलेंद्र सरगरा, घीसालाल भेरावत उस्ताद, आरीफ पहलवान, राहुल राठौर, कमलेश तिवारी सहित नगरवासी, आसपास क्षेत्रों के रहवासी, भाजपा के नेतागण मौजूद थे। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा जब में छोटा था तब मेरे पिताजी स्वर्गीय श्री सत्यनारायण जी सोमानी माणक चौक मंदिर के नीचे दुकान पर शादी ब्याह में वितरित होने वाले शक्कर के पतासे बनाते थे, रात के समय जब भी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरेंद्र कुमारजी सखलेचा का हमारी दुकान के सामने आना होता था तब जै रामजी की होती थी तभी मेरे पिताजी मुझे बोलते थे हाथ में अटेची उठाकर बडे साहब को घर तक छोड़ कर आओ मेरे पिताजी की बात मानकर में बडे साहब की अटेची उठाकर उनके छोटी घाटी सखलेचा सदन तक ले जाता था, बचपन में बडे साहब की अटेची उठाने का मुझे भी शौभाग्य मिला और सानिध्य मिला और आज पुरानी बाते ताजा हुई साथ ही मुझे भी गर्व है मेरा जन्म जावद जैसी नगरी में हुआ।