आज दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रीमान वन संरक्षक महोदय श्री आलोक पाठक, व्रत उज्जैन एवं श्रीमान वन मंडल अधिकारी नीमच श्री एस के अटोदे के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के स्लोगन "प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए। " को सार्थक करने की दिशा में उपवन मंडल अधिकारी नीमच श्री दशरथ अखंड एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी जावद & रतनगढ़ श्री विपुल प्रभात करोरिया के द्वारा माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला जी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सकलेचा जी की उपस्थिति में परिक्षेत्र रतनगढ़ बीट पाटन के क्षतिपूर्ति वनी करण योजना अंतर्गत वृक्षारोपण में एक साथ 1000 पौधे, परिक्षेत्र जावद के बीट अठाना के कक्ष 31 में पावरग्रिड एवं kEC Ltd. के सहयोग से 300 पौधे एवं माननीय विधायक श्री ओम प्रकाश सकलेचा जी की उपस्थिति में नक्षत्र वाटिका में गुगल एवं पीपल के पौधे लगाकर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरुआत की गई, उक्त कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर चंपालाल गायरी, बापूलाल दायना, वन रक्षक भागेश्वर चंदेल, पुष्पेंद्र, सुरेंद्र सिंह, कोमल चंद्रावत, नयन, मदन धनगर, सरदार सिंह आदि का सहयोग रहा। इस वर्ष वन विभाग नीमच द्वारा 1774 हेक्टेयर भूमि पर 5.5 लाख पौधे लगाकर "हरित कवच" तैयार किया जाएगा जिसकी शुरुआत आज पर्यावरण दिवस पर माननीय कैबिनेट मंत्री एवं विधायक जावत की उपस्थिति में की गई। पौधा रोपण के दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला जी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमे प्रदूषण रहित नवीनीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए नीमच जिले में लगातार सौर ऊर्जा के विकास के लिए सोलर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं।