जावद। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बरसात होने की कामना को लेकर भजन कीर्तन, घास बावजी की पूजा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनो का क्रम जारी है। मंगलवार को प्रतिवर्षानुसार इस 17वें वर्ष भी भरभडिया से सुखानंद धाम तक हरि कीर्तन प्रभात फेरी भरभडिया के महिला, पुरूष, भक्तजन ट्रेक्टर में बैठकर जावद पहुंचे। ढोल ढमाको की थाप पर पैदल महिला, पुरूष भजन कीर्तन करते हुए बस स्टैंड, शास्त्री चौक, श्री परकोटा हनुमान मंदिर, नीमच दरवाजा स्थित जैन नमकीन के पास पहुंचे जहां हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में इस 2026 वर्ष के 7 माह में 24वॉ. पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। स्वागत के दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी, विजय मुछाल, नेमीचंद बीकानेरीया, राकेश बीकानेरीया, मनोहर पप्पू राठौर, राजेंद्र सिंह चौहान सहित सनातनी भक्त मौजूद थे। भरभडिया निवासी रामप्रहलाद राठौर ने बताया है कि प्रतिवर्षानुसार इस 17वें वर्ष भी हरि कीर्तन प्रभात फेरी भरभडिया के सैकड़ों महिला, पुरूषों, भक्तों ने मुख्यरूप से आशानाथजी महाराज फोर लाईन चौराहा, हांसपुरा बालाजी मंदिर नेवड, खोती भूतबावजी फोर लाईन, महेशपुरिया बालाजी मंदिर, मोटा मोडरावाला महाराज सामरकुंड, नागराज मंदिर भरभडिया सहित अलग अलग 7 से अधिक देवालयों पर जाकर दर्शन करके क्षेत्र में अच्छी बरसात होने की कामना की इस धार्मिक यात्रा का अरावली पर्वत पर विराजित सुख, मुनी पावन धरा सुखानंद धाम में महाप्रसादी के साथ समापन हुआ। सुखानंद धाम में भाजपा नेता नारायण सोमानी, वरिष्ठ बाबुलाल सेन, जगदीश पाटीदार, विष्णु हिरावत, कन्हैयालाल पाटीदार, रामप्रहलाद राठौर, बाबुलाल पाटीदार, हरीराम पाटीदार, घनश्याम पाटीदार डेयरी, हरीकिशन पाटीदार, बालूदास पाटीदार, लालसिंह राजपूत, रामप्रहलाद पाटीदार, गोपाल पाटीदार, भेरूलाल पाटीदार, जसोदा बाई पाटीदार, नानी बाई पाटीदार, संतोष बाई पाटीदार, सुखी बाई शर्मा, राधाबाई राठौर, नोजी बाई राठौर, मंजू बाई राठौर, टीना राठौर, सावित्री बैरागी, पूजा पाटीदार, हर्षिता पाटीदार, केसर पाटीदार, तमन्ना पाटीदार सहित महिला, पुरूष, सनातनी भक्त महाप्रसादी में मौजूद थे।