रतनगढ़। म.प्र. शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नगर परिषद रतनगढ़ द्वारा वार्ड क्रमांक 08 श्रीडेर के बालाजी स्थित देवतलाई के पास गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम का अनुठा आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ देवतलाई के पास गार्डन में सभी अतिथियों, कर्मचारियों और नागरिकों द्वारा *‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘* अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया।