नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज रतलाम श्री निमिष अग्रवाल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री राजेश व्यास व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा कुल 70 बल्क लीटर देशी कच्ची महुआ शराब कीमति 14,000 रुपये मय मोटर सायकल वाहन के जप्त की गई। दिनांक 04.06.2026 को संदिग्ध वाहनों की चैंकिग के दौरान नीमच-सिंगोली रोड रतनगढ घाट के ऊपर पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण 01. बाबुलाल पिता प्रभुलाल बलाई उम्र 28 साल निवासी ग्राम केवलपुरा पुलिस थाना सिंगोली जिला नीमच (म.प्र.). 02. रामचन्द्र पिता लालुराम धाकड़ उम्र 38 साल निवासी ग्राम मोकमपुरा पुलिस थाना सिंगोली जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे से मोटर सायकल पर अवैध रुप से परिवहन कर ले जाई जा रही दो नीले रंग की प्लास्टीक की जरिकेन में 3535 लीटर कुल 70 लीटर बल्क मात्रा में देशी कच्ची महूआ शराब मय मोटर सायकल के जप्त की जाकर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण का अनुसंधान जारी है। जप्त मश्रुका :- 1. दो नीले रंग की केनों में भरी कुल 70 लीटर बल्क मात्रा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची महुवा शराब कीमति 14,000 रुपये। 2. एक एचएफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक आरजे 09 पीएस 1952 कीमति 30,000 रुपये। गिरफ्तार आरोपीगण :- 01. बाबुलाल पिता प्रभुलाल बलाई उम्र 28 साल निवासी ग्राम केवलपुरा पुलिस थाना सिंगोली जिला नीमच (म.प्र.) 02. रामचन्द्र पिता लालुराम धाकड़ उम्र 38 साल निवासी ग्राम मोकमपुरा पुलिस थाना सिंगोली जिला नीमच (म.प्र.) उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।