जावद। माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ स्वर्गीय भंवरलाल जी पोरवाल की सुपुत्री एवं मधुसूदन पोरवाल, भगवानदास पोरवाल, पुरुषोत्तम पोरवाल की बहन एवं आकाश पोरवाल की भुवाजी श्रीमति कमला बाई समदानी का निधन हुआ। स्टेशन रोड वार्ड नंबर 5 आदर्श स्कूल गली स्थित निज निवास जाकर जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, भाजपा नेता हरीश पुरी गोस्वामी, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, तुषार राठी, अर्जुन चंदेल सहित युवाजनों ने शोक संवेदना, श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने पोरवाल परिवार के वरिष्ठ मधुसूदन पोरवाल, भगवानदास पोरवाल, पुरुषोत्तम पोरवाल, आकाश पोरवाल, रामानुज पोरवाल, शिवप्रकाश पोरवाल, श्रीनिवास पोरवाल, रजत पोरवाल, अखिलेश पोरवाल, सुशील पोरवाल, राजेंद्र पोरवाल, अंकित मोनु पोरवाल सहित पोरवाल परिवारजनों को ढांढस बंधाया।