नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

् जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में खोर दरवाजा, कंठाल चौराहा के पास नगर का एक मात्र शीतला माता मंदिर पर बिते दिवस दो अलग अलग प्लास्टिक की थेलियों में अपशिष्ट पदार्थ मिला था। इसी अपशिष्ट पदार्थ के सिलसिले को लेकर रविवार को सायंकाल 7 बजे नीमच रोड स्थित थाना परिसर पर थाना प्रभारी मनोजसिंह जादौन ने नगर में रहने वाले युवाओं, हिंदू संगठनों की एक आवश्यक बैठक ली। थाना प्रभारी मनोजसिंह जादौन ने कहा पुलिस प्रशासन शीतला माता मंदिर के आसपास चारों क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाला था साथ ही सभी प्रकार के छोटे से छोटे एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। सभी युवाओं को आसपास क्षेत्रों से लिया गया फुटैज दिखाया गया साथ ही आगे बताया है कि शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। अगर आपको भी कोई अलग से जानकारी मिले तो मेरे पर्सनल नंबर पर संपर्क करे। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी, प्रेस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, उपाध्यक्ष संदीप बाफना, प्रकाश सेन, शोकिन पटेल, नारायण काबरा, हरीश पुरी गोस्वामी, कोमल सोनी, जवान सोलीवाल, सुनील माली पागा, खुशाल टिम्बरू ग्वाला, आकाश श्रीवास्तव, दिपेश जोशी, सुचना संगलन के रवि पांडे सहित नगरवासी, हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, सदस्यगण, युवाजन, पत्रकारगण मौजूद थे।