जावद। सौशल मीडिया के इस जमाने में नगर में चर्कित व्हाट्सएप ग्रुपो का महत्व एकाएक बढता हुआ दिखाई दे रहा है। नगर की जनसमस्या को उठाकर हल करने के उद्देश्य से जननेता एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी द्वारा पिछले करिबन 8 वर्ष पहले 56 इंच का सीना को ध्यान में रखते हुए करने वाला नारायण, कराने वाला नारायण की तर्ज पर नगर स्वच्छता अभियान, जावद की लहर, संदेश की लहर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए थे आज भी इन ग्रुपों की विश्वसनीयता नगर में बरकरार दिखाई दे रही है। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने दो तीन दिनों पहले व्हाट्सएप ग्रुपो में फोटो भेजकर अवगत कराया था जावद बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के पीछे वार्ड नंबर 4 स्थित पुलिया के पास कचरा एवं गदंगी जमा है इसकी शीघ्र ही जनसमस्या हल किया जाए वही स्टेशन रोड वार्ड नंबर 5 निवासी करण माली ने रुपारेल पुलिया के पास कचरा जमा होने का मेसेज लिखकर अवगत कराया। रविवार को जावद नगर परिषद दरोगा अनिल राडोदिया ने नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी को अवगत कराया नेताजी यात्री प्रतीक्षालय के पीछे पुलिया के पास जेसीबी से कचरा हटाया जा रहा है तत्काल नारायण सोमानी मौके पर पहुंचे। दूसरी और रूपारेल पुलिया के पास भी जेसीबी से कचरा हटाकर जनसमस्या हल करके स्वच्छता का संदेश दिया। नगर परिषद दरोगा अनिल राडोदिया, राजु राडोदिया ने कहा शिकायत मिलते ही सफाई अभियान नगर में निरंतर जारी है। यात्री प्रतीक्षालय के पीछे वार्ड नंबर 4 स्थित पुलिया के पास निजी गाडियां खडी रहती है उन सभी मालिकों को समझाइस देकर कहा आप रात को जो इस जगह गाडिया खडी करते हो साईड में खडी की जाए जिससे सफाईकर्मियों को कोई कठिनाईयां ना हो ना ही यहा गदंगी फैले। दोनों और जनसमस्या हल होने पर नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, समाजसेवी हरीश पुरी गोस्वामी, करण माली, राजु कोली, कन्हैयालाल कोली, हिरालाल जटिया सहित नगरवासियों ने नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, नगर परिषद दरोगा अनिल राडोदिया सहित पूरी स्वच्छता टीम का धन्यवाद मानकर भविष्य में भी एसा ही सहयोग की अपेक्षा की।