जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तृतीय चरण बावड़ी उत्सव में 8 जून को ग्राम कानाखेड़ा में सेठ जी की बावड़ी पर नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति ग्राम में bsw msw विद्यार्थियों के साथ बावड़ी स्वच्छता श्रमदान और पूजन कार्यक्रम किया गया।स्वच्छता श्रमदान उपरांत महंत श्री राघव पुरी जी महाराज चारभुजा मठ, वीरेंद्र सिंह ठाकुर जिला समन्वयक, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि शशि परिहार, राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा बावड़ी पूजन किया।पूजन उपरांत बावड़ी पर दीपमालिका लगाकर गंगा आरती की गई। इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिक भेरुलाल जी, भंवर लाल जी नागदा, मोहन नागदा, bsw Msw विद्यार्थी ज्योति नागदा, चंदा मेघवाल, अर्जुन सिंह तंवर, पवन राव, नीतू सुराह, कन्हैया लाल, खुशी नागदा उपस्थित रहे।