नीमच। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा बुधवार को सेक्टर नंबर 2 में आने वाली सभी समितियों की माह जून की पहली सेक्टर बैठक आज शाम 5:30 बजे ग्राम छायन के ग्राम चबूतरे पर आयोजित की गई बैठक में आने वाली हरियाली अमावस के लिए पौधारोपण हेतु पंचायत परिसर में गड्ढे करने हेतु सलाह दी गई तथा समिति में सभी के साथ BSW M SW के प्रवेश हेतु सभी को जानकारी दी गई तथा समिति से तीन एडमिशन करवाने हेतु सलाह दी गई बैठक में ग्राम पंचायत सरपंच सहित ग्राम ठिकरिया ग्राम गिरडोरा तथा ग्राम छायन 15 सदस्य उपस्थित रहे।