जावद। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने कहा क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छी बरसात की कामना को लेकर घाणावार तेली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष हिरालाल बिहारीलाल राठौर, गीताबाई राठौर ने 13 दिवसीय यात्रा के अंतर्गत सुप्रसिद्ध सांवलिया सेठ, झांतला माताजी, श्री चारभुजा नाथ, आशापुरा माताजी, करणी माता, अमृतसर स्वर्ण मंदिर, बाघा बार्डर, पहलगांव होते हुए पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किए। तत्पश्चात वैष्णव देवी माताजी, सालासर बालाजी, श्रीखाटू श्याम नरेश, पुष्कर होते हुए जावद सकुशल पहुंचे। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी को बाथरा राठौर परिवार के युवा विनोद टीना राठौर, दशरथ सुमन राठौर, आर्यमन राठौर, काव्यांश राठौर, अक्षत राठौर, दिविशा राठौर सहित राठौर बाथरा परिवारजनों ने बताया है कि हमारे माता पिता की 13 दिवसीय धार्मिक यात्रा सम्पन्न होने पर इसी खुशी में दिनांक 25 जुलाई 2026 शनिवार को रात्रि 8 बजे वार्ड नंबर 5 स्टेशन रोड, रुपारेल स्थित निज निवास पर आदर्श सुंदरकांड पाठ समिति के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का परायण होगा। बालाजी महाराज की महाआरती करके प्रसाद गोष्ठी वितरित की जाएगी। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में हिरालाल राठौर, गीताबाई राठौर का सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।