जावद। नगर का एक मात्र बस स्टैंड पर बिते दिवस नगर परिषद ने बिना नोटिस दिए नगर में केवल बस स्टैंड के ही व्यापारियों एवं दुकानदारों के अतिक्रमण के नाम पर वर्षों से छाया, धुप, बरसात को रोकने हेतु लगे हुए टीन शेड को जेसीबी से तौडकर भंगार कर दिया। इसी ताबडतौड कार्यवाही से व्यापारियों एवं दुकानदारों के लगभग 20 लाख से अधिक रूपयों का आर्थिक नुकसान हुआ। इसी अचानक नुकसान से अपना एवं अपने परिवारजनों का भरण पोषण करने वाले व्यापारियों एवं दुकानदारों में भारी रोष व्याप्त है। मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया है कि इसी ताबड़तोड़ टीन शेड तौडने की घटना को लेकर दुकानदार, व्यापारी एक जुट होकर मंगलवार को बैंगनपुरा वार्ड नंबर दो स्थित श्री पंचदेवरा महादेव मंदिर पर आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसहमति से कार्यकारणी घोषित हुई जिसमें पवन सेन, रामानुज सोमानी, नवीन बल्लु पांडे, जीनु चंदेल, गौतम बाफना, रमेश शर्मा नटराज, दुर्गाशंकर पांडे, शफी भाई मेवाफरोस, शेलेंद्र माथुर, विजय तिवारी, लाला सोनी सहित चारों दिशाओं के 11 सदस्यगण नियुक्त हुए। नवनियुक्त पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसहमति से निर्णय लिए गए। मुख्य रूप से 1- शासन द्वारा तय की गई गाइडलाइन का दुकानदार सभी प्रकार के नियमो का फालो करेंगे। 2- अपनी अपनी दुकानो के सामने किसी अन्य व्यवसाय करने वालों को दुकाने नही लगाने देंगे यदि कोई दुकानदार एसा करता है तो वह दुकानदार संघ से बाहर माना जाएगा। 3- दुकानो के बाहर बरसात, धुप, गर्मी का बचाव हेतु गाइडलाइन के हिसाब से करिबन 5 फिट के छाया हेतु शेड लगाए जाएंगे। 4- नगर अपना और सभी का है इसके अंतर्गत बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से नियमित चले इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे सहित विभिन्न विषयों पर निर्णय लिए गए। मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने आगे बताया है कि बैठक सम्पन्न होने के बाद बालाजी महाराज की महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। बैठक सहभोज के साथ एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर बस स्टैंड के 60 से अधिक छोटे-बड़े दुकानदारो के लगभग 100 से अधिक सदस्यगण मौजूद थे। आभार बस स्टैंड व्यापारी संघ ने माना।