सिंगोली। भूतेश्वर महादेव मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर गुरुवार 10 जून को मंदिर परिसर में निर्माण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण की मुख्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और "जय श्री महाकाल, जय श्री भूतेश्वरनाथ" के जयकारों के साथ मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष महेश तिवारी, उपाध्यक्ष सुनील सोनी, कोषाध्यक्ष कमल शर्मा, सह कोषाध्यक्ष हंसराज खटीक, सचिव राजेश नागोरी, सहसचिव मदन लाल धाकड़ (फोरु) जमीन और नकद दान की घोषणा- बैठक में राजेश पिता कैलाश लोहार ने मंदिर से सटी 15 बाय 120 फीट जमीन दान देने की घोषणा की। इसके अलावा भक्तों ने मंदिर निर्माण हेतु नकद दान की घोषणा की जिसमें: महेश तिवारी - 1 लाख रुपए, कमल शर्मा - 1 लाख रुपए, गोविंद शर्मा - 1 लाख रुपए, मोतीलाल धाकड़ - 1 लाख रुपए, शंकर लक्ष्यकार - 1 लाख रुपए, दिनेश ठेकेदार - 1 लाख रुपए, देवीलाल गुर्जर - 1 लाख रुपए, कन्हैयाल जंगम - 151 सीमेंट के बोरे इसके साथ ही 21,000 रुपए की रसीदें भी प्राप्त हुईं। भव्य मॉडल व नक्शा प्रदर्शित- बैठक में मंदिर का प्रस्तावित मॉडल और नक्शा भी प्रदर्शित किया गया। नक्शे के अनुसार मंदिर परिसर 200 फीट लंबाई में बनेगा जिसमें 25' x 15' का मुख्य मंदिर, लिफ्ट युक्त 12' x 12' का कक्ष, तुलसी क्षेत्र, स्विमिंग पूल सह बाउंड्री वॉल और चारों तरफ लैंडस्केप गार्डन रहेगा। मॉडल में दो कुंड, हरियाली युक्त परिसर व रात में लाइटिंग के साथ दिव्य दृश्य दिखाई दे रहा है। समितियां गठित- मंदिर निर्माण को सुचारू रूप से चलाने हेतु 2 समितियां बनाई गईं। मंदिर निर्माण समिति - आनंद शर्मा, मोतीलाल धाकड़, हेमंत शर्मा, चुन्नीलाल प्रजापत, पीरुलाल मेहर। शेष नाम अगली बैठक में तय होंगे। चंदा समिति- कमल शर्मा, दिलीप सुथार, निरंजन शर्मा, छगन लोहार, राजू लोहार, शंकर लक्षकार,फोरु धाकड़, नंदकिशोर द्विवेदी, निशांत जोशी, सुनील बिश्नोई, संदीप अग्रवाल , सुधीर जी शर्मा,कन्हैया लाल जंगम, शिव लाल सोनी, कैलाश लबाना बैठक में उपस्थित सभी सर्वसमाज जन देवाधिदेव महादेव भुतेश्वर नाथ भक्तों ने जमीन पर बैठकर एकजुटता दिखाई और कई प्रस्तावों पर हाथ उठाकर सर्वसम्मति से मुहर लगाई। वह कार्यकारिणी विस्तार हेतु अगली बैठक 22 जून 2026 सोमवार सायं 7:15 पर विवेकानंद बाजार स्थित गौतमालय भवन पर रखी गई व उपस्थित सभी भक्तों द्वारा मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का संकल्प लिया गया।