नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। क्षेत्र में अच्छी बरसात की कामना को लेकर घाणावार तेली समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष हिरालाल बिहारीलाल राठौर, गीताबाई राठौर सहित 40 महिला, पुरूष सदस्यों का दल 13 दिवसीय यात्रा के अंतर्गत अमरनाथ, वैष्णव देवी माताजी, सालासर बालाजी, श्रीखाटू श्याम नरेश, पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक यात्रा करके जावद सकुशल पहुंचने की खुशी पर विनोद टीना राठौर, दशरथ सुमन राठौर, आर्यमन राठौर, काव्यांश राठौर, अक्षत राठौर, दिविशा राठौर सहित राठौर बाथरा परिवारजनों द्वारा अपने निज निवास वार्ड नंबर 5 स्टेशन रोड, रुपारेल स्थित बाथरा सदन पर आदर्श सुंदरकांड पाठ समिति के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का परायण हुआ। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी एवं राठौर परिवारजनों ने बालाजी महाराज की पूजा करके विधिवत सुंदरकांड पाठ प्रारंभ किया। बालाजी महाराज की महाआरती करके प्रसाद गोष्ठी वितरित की गई। पांडाल को आकृषण विद्युत साज सज्जा से सजाया गया। एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में हिरालाल राठौर, गीताबाई राठौर का सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान संदीप बाफना, सुरेश राठौर शिक्षक, भरत राठौर, प्रवीण लौहार, शांतिलाल राठौर, हिरालाल राठौर, मन्नालाल राठौर, मनोहर पप्पू राठौर घाणीवाला, सुरेश राठौर, ओमप्रकाश राठौर, दीपक राठौर, विनोद राठौर, योगेन्द्र पिंटू राठौर, दशरथ हिरालाल राठौर, रितेश राठौर, सुशील राठौर, महेश राठौर, आशीष राठौर, खुशदिल राठौर, सौरभ राठौर, लव राठौर, कुश राठौर, आर्यमन राठौर, केशव राठौर, काव्यांश राठौर, अक्षत राठौर, भावेश तेली, घीसीबाई राठौर, रेखा राठौर, यशोदा राठौर, टीना राठौर, सुमन राठौर, चंदा राठौर, निर्मला राठौर, सुरभि राठौर, सोनू राठौर, शिवानी पंचोली, दिविशा राठौर सहित बाथरा परिवारजन, युवाजन, समाजजन, सनातन प्रेमी, माता, बहने मौजूद थे। संचालन नारायण सोमानी ने किया। आभार विनोद टीना राठौर, दशरथ सुमन राठौर ने माना।