नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नगर में धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक साथ ही चौथा स्तंभ पत्रकारिता क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी का गृह वार्ड नंबर दो बैंगनपुरा हर एक कार्य में आगे रहता है। इसका एक उदाहरण देखने में और सुनने मिला।सराफा बाजार, धानमंडी स्थित पायल ज्वेलर्स के संचालक एवं वार्ड नंबर दो बैंगनपुरा निवासी प्रवीण सोलीवाल, प्रदीप सोलीवाल, शेलेंद्र सोलीवाल ने नवनिर्मित अपने निज मकान, दुकान की दिवाल के पास गली जो छडने एवं उतरने में ढलान टाइप है उसी गली में आने जाने राहगीरों, वृद्ध महिला, पुरूषों की सुविधा को देखते हुए हजारों रूपयों का निजी खर्चा करके स्थायी रूप से स्टील की रेलिंग लगाई ताकी किसी को किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना नही करना पड़े। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, युवा नेता हरीश पुरी गोस्वामी, वरिष्ठ पारसमल रांका, पवन काबरा, अर्जुन चंदेल, अर्जुन रायठौर ग्वाला सहित नगरवासियों, युवाजनों ने बैंगनपुरा सोलीवाल परिवार के युवा प्रवीण सोलीवाल, प्रदीप सोलीवाल, शेलेंद्र सत्तु सोलीवाल सहित सोलीवाल परिवारजनों की प्रशंसा करके धन्यवाद माना। आपको बतादे कि नगर की जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी वार्ड नंबर दो बैंगनपुरा के निवासी हैं।