नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

सिंगोली। 16 जून 2026 राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद सुश्री मिनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में सिंगोली कांग्रेस ने सोमवार को अनूठा प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस, युथ कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर गांधी भवन नया बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक पैदल मौन जुलूस निकाला। लोकतंत्र की हत्या के प्रतीक के रूप में काली पट्टी बांधे कार्यकर्ता बिना नारे लगाए शांतिपूर्ण तरीके से तहसील पहुंचे। तहसील कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार महोदय को *राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मु के नाम संबोधित ज्ञापन* सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख आरोप- ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर विपक्षी प्रत्याशियों को चुनाव से बाहर रखा जा रहा है। मिनाक्षी नटराजन का नामांकन "अत्यंत दुर्भावनापूर्ण और राजनीति से प्रेरित" होकर निरस्त किया गया, जो "लोकतांत्रिक परम्पराओं की हत्या" है। कांग्रेस की 3 प्रमुख मांगें- 1. विपक्षी प्रत्याशियों को सत्ता के दबाव में चुनाव से बाहर करने की प्रक्रिया पर रोक लगे। 2. मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो। 3. नामांकन निरस्त करने वाले रिटर्निंग ऑफिसर को तुरंत निलंबित कर कानूनी कार्रवाई हो। ज्ञापन सौंपने से पूर्व गांधी भवन पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। मौन जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस का झंडा था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव सत्यनारायण पाटीदार, सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू लाल चारण, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सौभागमाल नागौरी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मनीष जैन, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश भंडारी ,जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार छिपा, मंडल अध्यक्ष रितेश सेठिया, जिला युवा कांग्रेस सचिव राहुल जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, पूर्व पार्षद जमील मेव, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष इमरान खान, युवा कांग्रेस जावद विधानसभा अध्यक्ष सरवन सेन, एडवोकेट संजय नागोरी, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा, विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी मानक धाकड़, झांतला मंडल अध्यक्ष मानक जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण बिश्नोई, नानालाल धाकड़, इकबाल मंसूरी, रामेश्वर झांतला, शंकर लाल धाकड़, धीरज जैन, अशोक छिपा, अरविंद जैन, प्रेमचंद छिपा, अरविंद सोनी, पीयूष नागोरी, आसिफ पठान, शाहिद मोहम्मद, ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, यूथ कांग्रेस के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।