नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। एसोसियशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट भारतीय पत्रकार संघ AIJ मध्यप्रदेश के नीमच जिला अध्यक्ष राहुल सिसोदिया की नियुक्ति से जावद सहित पूरे जिले में हर्ष की लहर है। नगर में बस स्टैंड के समीप नीमच दरवाजा पुलिया के पास सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी के नेतृत्व में नवनियुक्त भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के जिला अध्यक्ष राहुल सिसोदिया को माला पहनाकर, केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया साथ ही मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इसी दौरान नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, हरीश पुरी गोस्वामी, समाजसेवी हरीश गिदवानी, महेंद्र सिसोदिया, चंद्रप्रकाश चंदेल, मंगल तोतला, राकेश वीरवाल जैन, धुर्वु सिसोदिया, कालू चंदेल, यश चंदेल, कपिल गिदवानी, रघुदास बैरागी, रोहित भील, दीपक टेलर, अनिल चंदेल सहित नगरवासियों, युवाजनों ने भी स्वागत, सम्मान करके बधाई दी। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू, प्रदेश सचिव देशराजसिंह सिकरवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष बेनेडिक कपूर सहित सभी वरिष्ठजनों का आभार माना।