नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। हर साल की तरह इस साल भी परंपरागत तरीके से हजरत गुंदी वाले सरकार के आस्ताने पर जिक्र ए इमाम हुसैन का प्रोग्राम किया गया। मिली जानकारी अनुसार मोचियान मस्जिद के पीछे गुंदी वाले सरकार के यहां गुरुवार को जिक्र ए इमाम हुसैन व परचम कुशाई का आगाज हुआ। बाद नमाजे जौहर परचम ए ईमाम हुसैन बड़ी शानो-शौकत के साथ मोचियान मस्जिद गूंदी वाले सरकार के आस्ताने से शुरू हुआ जो आदर्श मोहल्ला, पोस्ट ऑफिस, नीमच दरवाजा, शास्त्री मार्केट होता हुआ पुनः गूंदी वाले सरकार के आस्ताना पर पहुंचा। दरगाह हजरत गुन्दी वाले सरकार के आस्ताना ए ओलिया पर चादर पेश की गई एवम अलम भी पेश किया गया साथ ही अमनों सुकून के लिए दुआएं की। मस्जिद मोचीयान दरगाह कमेटी ने खूसूसी मेहमान जावद शहर काजी सय्यद आदिल रज़ा कादरी, हाफिज समीर, कारी उस्मान का फूलमाला और साफा पहनाकर इस्तक़बाल (स्वागत) किया। प्रोग्राम मे हाफ़िज़ तालिब कादरी, शाबुद्दीन रहमानी, हाजी अनवर रहमानी, उस्मान रहमानी, अकरम, मेवाफारोश, टीपू रहमानी, रईस रहमानी, इमरान रहमानी, अकील रंगरेज़, एजाज रहमानी, भय्यु रहमानी, आसिक हुसैन रहमानी, इलू मेवाफरोश, अमजद रहमानी, जाकिर रहमानी व समाजजन मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।