नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

सिंगोली। हिंदुस्तान में सदियों से चली आ रही हजरत इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवे दिन चेहल्लुम आयोजित किये जाने की परंपरा के तहत रविवार को मुस्लिम समुदाय ने नगर के पारंपरिक मार्गो से ताजिए का जुलूस निकाल कर यादे हुसैन के लिए चेहल्लुम मनाया। इससे पूर्व शनिवार रात में पारंपरिक मार्गो से ताजिये का जुलुस निकाला गया। रविवार को ताजियों के जुलुस दौरान जावद ओर आपसपास के क्षेत्रों बिजौलियां ,रावतभाटा,बेगूं आदि जगह से आए अखाड़े के करतब बाजो ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। अखाड़े के नौजवान जुलूस के दौरान नगर के पारंपरिक मार्गों से होते मातमी धुन बजाते हुए जुलुस के साथ चल रहे थे। जुलूस रात 11 बजे पुराने थाने के पास स्थित प्रतीकात्मक कर्बला पर ताजियों को ठंडा (विसर्जित)किया गया। इस मौके पर जगह-जगह छबील लगाकर लोगों को शर्बत और ठंडा पानी पिलाया गया। मोहर्रम इंतजामिया कमेटी द्वारा आम लंगर का आयोजन भी किया जिसमें नगर सहित बाहर आए तमाम जायरीनों ने शिरकत की। चेहल्लुम को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक प्रबंध भी पुख्ता किए गए , अंजुमन कमेटी की ओर से सदर रईस खान,नायब सदर शौकत नीलगर ,खजांची जमील अब्बासी,हैं इमाम गुड्डू,जमील कुरैशी व अंजुमन कमेटी सिंगोली ने आपसी मोहब्बत अमन परस्ती का पैगाम देते हुए पूरी शिद्दत के साथ यादे हुसैन मनाये जाने पर अवाम व प्रशासनिक अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।