जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी दिनांक 23 जून 2026 मंगलवार को धुमधाम से मनाई जाएगी। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी को माहेश्वरी युवा संगठन उपाध्यक्ष गिरिराज कालू सोमानी, नंदन काबरा ने बताया है कि माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 22 जून 2026 सोमवार को समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लक्ष्मीनाथ चौक स्थित माहेश्वरी समाज भवन में रक्तदान महादान के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन रखा गया है। नगर में रहने वाले सर्व समाज के महिला, पुरूष, युवाजनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर रक्त का दान करके इस महायज्ञ में शामिल होकर अपना अपना रक्त देवे ताकी जरूरतमंदों तक रक्त पहुंच सके। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी एवं माहेश्वरी युवा संगठन के पदाधिकारियों ने बताया है कि महेश नवमी, महेश जयंती के पावन पर्व पर माहेश्वरी युवा संगठन के बेनर तले क्रिकेट टूनामेंट, वाहन रैली, विशाल रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।