नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक एवं शानदार विजय के उपलक्ष्य में आज सायं इंदिरा गांधी कॉम्प्लेक्स, जावद बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावद द्वारा भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियाँ मनाईं। आतिशबाजी कर तथा कांग्रेस के झंडों के साथ विजय जुलूस निकालकर इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया गया। पूरे आयोजन स्थल पर कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम जनता के विश्वास, कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों तथा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। यह जीत प्रदेश की जनता के बदलते जनमत का स्पष्ट संकेत है और आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया (जीतू बना) ने सभी कांग्रेसजनों को इस ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह जीत कांग्रेस के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की मेहनत और जनता के अपार विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन के अधिकारों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीब वर्ग की आवाज़ बनकर कार्य करती रही है और आगे भी जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता का विश्वास ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी इसी उत्साह एवं ऊर्जा के साथ सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष, कांग्रेस पार्टी के नारों एवं सभी कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।