जावद। नगर में एक और खबर का असर होता हुआ दिखाई दिया। एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले नेताजी नाम से सुप्रसिद्ध नारायण सोमानी ने हिंदूओं का सबसे बड़ा पवित्र सावन माह को देखते हुए सौशल मीडिया का विश्वसनीय व्हाट्सएप ग्रुप जावद की लहर, नगर स्वच्छता अभियान, संदेश की लहर, प्रिंट मीडिया में बस स्टैंड स्थित श्री बटकेश्वर महादेव मंदिर के समीप देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल शास्त्री सर्कल पर रंगरोगन, टूटे हुए लोहे के पाईप, साफ सफाई करके धुल खा रहे बंद फव्वारे चालू करके रंगीन लाईटे लगाने की मांग की थी। इन समस्याओं में नगर परिषद दरोगा अनिल राडोदिया, सहायक राजु राडोदिया सहित स्वच्छता टीम शास्त्री सर्कल पहुंचकर सफाईमित्र संदीप घारू, राजू लोट, कुलदीप परोचा, सन्नी चौहान, रहमत अली, शेखर परोचा सहित कर्मचारियों ने सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने एसडीएम संजीव साहू, नगर परिषद सीएमओ जगजीवन शर्मा सहित संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि नगर का एक मात्र बरसो पुराना शास्त्री सर्कल पर फव्वारे, रंगीन लाईटे बंद की हालात में है शीघ्र ही चालू किया जाए। शिवभक्त नारायण सोमानी ने आगे बताया है 2022 स्वच्छता अभियान संर्वेक्षण को देखते हुए लगाया गया आई लव जावद का एलईडी वाला रंगीन बोर्ड बंद होकर धूल खा रहा है वह भी हाथों हाथ चालू करवाया जाए ताकी दूर से बंद दिखाई नही देवे।