जावद। नगर का हद्धय स्थल माणक चौक स्थित अतिप्राचीन श्री केशवराव मंदिर पर निर्जला एकादशी के एक दिन प्रश्चात द्वादशी तिथि बारस को प्रातः मंदिर के गर्भ गृह में संग्रहित जल से परिक्रमा में विराजित नार मुख से भक्तों ने स्नान करके पुरानी परंपराओं का निर्वाण किया। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने प्रातः केशवराव भगवान के दर्शन करके क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि साथ ही अच्छी बरसात की कामना की। केशवराव मंदिर के पुजारी श्री पंकज शर्मा ने कहा वर्ष में एक बार आने वाली निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर सदियों से चली आ रही परपंरा के अनुरूप मंदिर के गर्भ गृह में आसपास क्षेत्रों के रहवासियों महिला, पुरूषों, सनातनी भक्तों ने अपने अपने घरों से लाए गए पवित्र जल का संग्रह किया जाता है, अगले दिवस द्वादशी तिथि बारस को भगवान का विधिविधान से अभिषेक करके प्रातः 6.30 बजे मंदिर की परिक्रमा परिसर पर विराजित नार मुख से पवित्र जल से भक्तजन स्नान करके अपने आपको धन्य करके पुण्य लाभ लिया। मंदिर पुजारी ने महाआरती करके प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, श्री समर्थ हनुमान मंदिर रावला कुआ प्रबंध समिति अध्यक्ष बाबुभाई काबरा, रामानुज काबरा, मनोज बाफना, रितेश काबरा सहित महिला, पुरूष, भक्तजन मौजूद थे। आपको बतादे कि भाजपा नेता नारायण सोमानी वर्षो पहले माणक चौक काबरा की गुवाडी में निवास करते थे बचपन से लेकर अभी तक वर्ष में एक बार आने वाली निर्जला एकादशी पर गर्भ गृह में संग्रहित जल से एक दिन प्रश्चात द्वादशी तिथि बारस को मंदिर परिक्रमा में नार मुख से सभी भक्तों के साथ स्नान करके पुण्य लाभ लेते हैं।