नीमच। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा आज दिन बुधवार को सेक्टर नंबर 2 में आने वाली सभी समितियोंकी जून माह की दूसरी बैठक आज शाम 8:30 बजे ग्रामगिरदौरा मैं आयोजित की गई बैठक का संचालन समिति के अध्यक्ष राम सिंह यादव ने किया तथा बैठक को संबोधित संस्था के राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा किया गया चौहान ने बताया की आने वाले समय में किस प्रकार से कार्य किया जाना है इसके बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी तथा जिला समन्वयक श्रीमान वीरेंद्र सिंह जी ठाकुर जी के स्थानांतरण के बारे में भी जानकारी दी तथा नए जिला समन्वयक श्री नवनीत जी रत्नाकर के आगमन की सूचना भी सभी समितियां के सदस्यों को दी गई बैठक में हरियाली अमावस में अवधारोपण की तैयारी हेतु गड्ढे खुदवाने के लिए सलाह दी गई तथा 30 जून को जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन के अवसर पर ग्राम काना खेड़ा में बावड़ी पर बावड़ी का पूजन का कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में विचार विमर्श किया गया बैठक में ग्राम गिरडोरा के दस्तावेज पूरे करवाए गए बैठक चार समितियां सहित 11 लोगों उपस्थित रहे।