नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। विधानसभा क्षेत्र 230 में जावद भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू के निर्देश से बस स्टैंड पर भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियों कार्यक्रम मन की बात का 135वां प्रसारण मोबाइल से ध्यान से सुना। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं शिक्षाविद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करके पुष्पांजलि देकर याद किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 135वां प्रसारण में सामाजिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता से जुड़ी उपलब्धियों पर देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और लोगों के संघर्षों व सफलताओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने वाली विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विशेष रूप से जिक्र किया। मोबाइल से मन की बात एपिसोड के वक्त भाजपा के कद्दावर नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, वार्ड नंबर 5 के युवा नेता हरीश पुरी गोस्वामी, अर्जुन रायठौर ग्वाला, चंदेल सहित युवाजन मौजूद थे।आपको बतादे कि भाजपा नेता नारायण सोमानी प्रत्येक मन की बात प्रसारण के दौरान मोबाइल से टोली के रूप में सुनते हैं।