नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में ज्येष्ठ माह में आने वाली स्नान पूर्णिमा पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बोहरा गली बागड़ियां बाजार स्थित सोनी सदन पर नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी की उपस्थिति में विश्व रिकॉर्ड अवॉर्ड से सम्मानित, सुप्रसिद्ध स्वर्ण शिल्पकार राजेश सोनी, पिंकी सोनी की सुपुत्री कनकश्री सोनी ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा को स्नान कराकर अपने हाथों से आकर्षण श्रृंगार करके मिल्क केक का प्रसाद का भोग लगाया। महाआरती करके सभी को प्रसाद वितरित किया गया। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने कहा सनातन धर्म में स्नान पूर्णिमा एक अत्यंत पवित्र तिथि है, इस दिन उड़ीसा के प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को 108 स्वर्ण कलशों से महास्नान कराया जाता है, इस दिन स्नान यात्रा के तहत भगवान की मूर्तियों को रत्नवेदी से बाहर लाकर स्नान मंडप में बिठाया जाता है मंदिर के स्वर्ण कूप से निकाले गए जल में सुगंधित द्रव्य, पुष्प और चंदन मिलाकर विधिविधान से मंत्रोच्चार से महाअभिषेक किया जाता है। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने बताया है कि पौराणिक कथा के अनुसार अत्यधिक स्नान करने के कारण भगवान बीमार पड़ जाते हैं, इसके बाद वे 15 दिनों के लिए एकांतवास में चले जाते हैं, जिसे अनासर काल कहा जाता है। एकांतवास एवं 15 दिन उपचार के बाद, भगवान अपने नए रूप में भक्तों को दर्शन देते है इसके तहत जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। इस मौके पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, श्याम सारडा, शिल्पकार राजेश सोनी, पिंकी सोनी, कनकश्री सोनी सहित नगरवासी, परिवारजन मौजूद थे।