फारबिसगंज। शहर स्थित मारवाड़ी अतिथि सदन में रविवार को माहेश्वरी सभा, फारबिसगंज का चुनाव पूर्णिया अंचल के सम्मानित पदाधिकारियों गोविंद बिहानी (उपाध्यक्ष) एवं सुमित लोहिया (सहसचिव) की देखरेख में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मुकेश लखोटिया को अध्यक्ष, महेश माहेश्वरी (सारंडा) को सचिव, बेजू जी माहेश्वरी (सारंडा) को कोषाध्यक्ष तथा विजय लखोटिया एवं सुरेश राठी को संरक्षक चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर समाज के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अग्रवाल महासभा, फारबिसगंज के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल एवं अजातशत्रु अग्रवाल मारवाड़ी अतिथि सदन पहुँचकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इसके अतिरिक्त ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, तेरापंथ समाज के अध्यक्ष महेंद्र बैद, बछराज राखेचा, मारवाड़ी युवा संगठन के अध्यक्ष दिलीप गौतम,पवन अग्रवाल,राजेश पण्डिया,आदर्श गोयल,विजय भंसाल,मनोज भंसाली,मनोज जैन सहित फारबिसगंज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने दूरभाष के माध्यम से नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। चुनाव समारोह में माहेश्वरी सभा के वरिष्ठ सदस्य, महिला मंडल की सदस्याएँ, युवा सदस्य तथा समाज के अनेक गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सौहार्द, एकता एवं सामाजिक समरसता से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर पूर्णिया अंचल के सहसचिव सुमित लोहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि माहेश्वरी सभा, फारबिसगंज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह आगामी 2 अगस्त 2026 को मुजफ्फरपुर में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में पूर्णिया अंचल की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी समाज की एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हुए सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों को नई दिशा एवं गति प्रदान करेगी तथा माहेश्वरी समाज के हित में निरंतर कार्य करेगी।