
विराटनगर ( नेपाल ) मोरंग उद्योग संघ के अध्यक्ष पद पर बिराटनगर माहेश्वरी समाज के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर राठी (बागमती) निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह खबर जैसे ही बिराटनगर मारवाड़ी समाज को मिली सभी जगह खुशी की लहर दौर गई। वही आनंद मारू ने राज कुमार लढ़ा को फोन द्वारा जानकारी देते हुवे बताया कि राठी जी पिछली कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। शनिवार को हुई संगठन की 52वीं आम बैठक में अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ। समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। इसमें भोलेश्वर दुलाल को संगठन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र गोलछा को प्रथम उपाध्यक्ष, बिपिन कावरा को द्वितीय उपाध्यक्ष, सुबोध कोइराला को तृतीय उपाध्यक्ष तथा पारस लुनिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। वही सिद्धार्थ कावरा, बीरेंद्र राठी, सौरभ सारदा, दीपक कुमार अग्रवाल, जयेंद्र कुमार शर्मा, संतोष भगत, सृजन प्याकुरेल और उकेश अग्रवाल को कार्यसमिति सदस्य के रूप में चुना गया है। आगे जानकारी देते हुवे बताया कि, शनिवार को नई कार्यसमिति ने महिलाओं में किरण व्यास, प्रतीक राउत और पारस गोलछा को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया। इसमें 183 सदस्यीय औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं, जिनके पास संगठन में पदाधिकारियों को चुनने का अधिकार होता है। राठी जी अध्यक्ष पद की खबर जैसे ही फारबिसगंज मारवाड़ी समाज को लगी बधाई देने वालो का तांता लग गया। फारबिसगंज माहेश्वरी समाज के सदस्य श्याम सुंदर माहेश्वरी, प्रदीप राठी, अशोक खेमानी बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मिलन के अध्यक्ष बछराज राखेचा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मोती लाल शर्मा मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष गौरव जैन, अररिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मूलचंद गोलछा, पूनम पांडिया, बिनोद सरावगी, आज़ाद सत्रु अग्रवाल, जय प्रकाश लढ़ा, नरेश बियानी इत्यदि ने बिराटनगर (नेपाल) फोन द्वारा बधाई एव शुभकामनाएं दी।