जावद। नगर का सुप्रसिद्ध वार्ड नंबर 2 स्थित अतिप्राचीन पंचदेवरा महादेव मंदिर पर भाजपा नेता नारायण सोमानी एवं परिवारजनों के सौजन्य से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि, सुखहाल की कामना को लेकर सुप्रसिद्ध कथा वाचक विद्वान पंडित श्री संजय जी भारद्वाज के विधिविधान, मंत्रोच्चार से भोलेनाथ का अभिषेक हुआ। प्रातः विद्वान पंडित श्री संजय जी भारद्वाज ने श्री पंचदेवरा में विराजित भोलेनाथ, गणपतिजी महाराज, बालाजी महाराज की घंटे घड़ियाल की थाप पर विधिविधान से महाआरती करके प्रसाद वितरित किया। महाआरती के दौरान माहेश्वरी समाज के युवा जुगल सोमानी, रमा सोमानी, आदित्य बिट्टल सोमानी, अदिति टप्पू सोमानी, विद्वान पंडित संजयजी भारद्वाज, जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, प्रेस क्लब जावद उपाध्यक्ष संदीप बाफना सहित महिला, पुरूष, सोमानी परिवारजन, पत्रकारगण, महिला, पुरूष, शिवभक्त मौजूद थे। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने बताया है कि हमारे वार्ड नंबर 2 स्थित अतिप्राचीन पंचदेवरा महादेव मंदिर की पौराणिक कथा एवं महत्व है, जिसमें बताया जाता है की यह शिव मंदिर रात के अंधेरें में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले से उढकर यहा स्थापित हुआ था इसके पांच दरवाजा होने से इसको पंचदेवरा कहा जाता है। यहा मात्र मनत एवं अभिषेक करने से सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर के पुजारी सतीशजी नागला है जो प्रतिदिन पूजा पाठ निरंतर करते है। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने आगे बताया है कि नगर में मात्र इस मंदिर पर ही दीपावली के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष रंगरोगन होता है। पंचदेवरा महादेव मंदिर परिसर पर महादेवजी के अलावा पंचमुखी बालाजी, पंचमुखी गणेशजी की प्रतिमा स्थापित है साथ ही यहां श्री पंचमुखी बजरंग व्यायाम शाला अखाड़ा भी है जिसके उस्ताद घीसालाल भेरावत है। यह अखाडा हर वर्ष जलझूलनी डोल ग्यारस पर नगर में हैरत अंगेज करतब दिखाता हुआ निकलता है।