नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। बस स्टैंड के समीप नीमच दरवाजा स्थित श्री परकोटा हनुमान मंदिर के पास गौभक्त एकत्रित होकर गौमाता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए हुंकार भरी। कार्यक्रम में परम पूज्य स्वामी गौ शरण जी महाराज प्रदेश प्रचारक मालवा प्रांत, स्वामी चैतन्य दास जी महाराज अयोध्या धाम, शंकर सिंह चौहान मंदसौर नीमच के प्रचारक प्रमुख, निर्मल देव नरेला संयोजक जिला नीमच, मदनलाल उपाध्याय प्रदेश के सरपंच प्रमुख, अंकित जोशी सहसयोजक नीमच जिला, प्रकाश सेन जावद तहसील प्रमुख, रूपलाल पाटीदार, विक्रमसिह सोनगरा, दीपेश पाटीदार, अर्जुन राणावत, पुष्कर गर्ग, दीपक बैरागी, गौभक्त नारायण सोमानी की उपस्थिति में प्रदेश के संपूर्ण भारतवर्ष मे गौ हत्या समाप्त करने ओर गौ माता को राष्ट्र स्तरीय सम्मान दिलाने हेतु 27 अप्रैल 2026 ओर 27 जुलाई 2026 (गौ सम्मान दिवस) को प्रातः 11 बजे देश कि 5000 तहसील मे से अपने अपने तहसील मुख्यालय पहुचकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेगे। नगर आगमन पर तहसील प्रमुख प्रकाश सेन, गौभक्त नारायण सोमानी ने सभी संतो, वरिष्ठजनों, युवाजनों को सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया।‌ मुख्यवर्ताओ ने संपूर्ण भारत में गौ हत्या पर पूर्णत प्रतिबंध लगे, गौ हत्या पूर्ण समाप्त हो, गौ माता पूर्णत सुरक्षित हो, गौ माता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर, अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित प्रदान करके गौ माता को सम्मान मिले, (3) गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बने (जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष में समान रूप से गौ सेवा हो सके) गो आहान अभियान की जानकारी प्रदेश के प्रचारक प्रमुख स्वामी गो शरण जी महाराज ने अयोध्या के चेत्नयदास, शंकरसिह मंदसौर नीमच के प्रमुख ने जानकारी देते कहा कि जावद के सभी गो भक्तों को गौ माता के इस पुण्य कार्य में सहयोग करे‌ और इस अभियान से जुड़ने के लिए मिस कॉल करें 9067777323 इसके साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन अरुण सोलंकी ने किया। कार्यक्रम का आभार जावद तहसील प्रमुख गौ सम्मान आहान अभियान के प्रकाश सेन ने माना।