नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

श जावद। श्री अखिल भारतीय धाकड समाज गुरूद्वारा प्रबंध समिति एवं श्री धाकड समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति जावद के तत्वावधान में अठाना दरवाजा स्थित गुरूद्वारा परिसर से प्रातः‌ 9 बजे रथ पर सवार श्री राम जानकी, श्री शिव परिवार एवं श्री वीर हनुमानजी की मुर्ति, विभिन्न क्षेत्रों की 71 प्रभात फेरियां, बैंड-बाजों, ढोल ढमाको की थाप पर विशाल कलश यात्रा शोभायात्रा का लक्ष्मीनाथ चौक पर हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा से स्वागत किया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने आकर्षण रथ पर सवार भागवत प्रवक्ता सुश्री साध्वी ऋतु पांडे को सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया।‌ स्वागत के दौरान नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, धाकड समाज के मनीष बग्गड, बबलु पटेल, उदल धाकड, विक्रम धाकड सहित सदस्यगण मौजूद थे। शोभायात्रा के दौरान अखिल भारतीय धाकड़ समाज गुरूद्वारा अध्यक्ष मांगीलाल धाकड चडोल, धाकड समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष होमसिंह धाकड़, वरिष्ठ शांतिलाल बग्गड सहित महिला, पुरूष, युवाजन, आसपास क्षेत्रों के समाजजन मौजूद थे। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया है कि आखा तीज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 9 दिवसीय श्री राम कथा, श्री राम जानकी, शिव परिवार एवं श्री वीर हनुमान जी की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा, 9 कुंडीय हवन यज्ञ, सामूहिक विवाह सम्मेलन, महाप्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होगा।