जावद। धार्मिक नगरी जावद में श्री घाणाधार तेली समाज का खोर दरवाजा स्थित रामलीला मैदान, अखाडा परिसर में आयोजित दिनांक 10 फरवरी 2026 को तुलसी विवाह सहित 22 वर-वधु जोड़ों का विवाह सम्मेलन में अध्यक्ष रहकर एतिहासिक सफल आयोजन करने वाले श्री घाणावार तेली समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष हिरालाल बिहारीलाल राठौर, भरत राठौर दो पहिया वाहन से सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापिस जावद आ रहे थे तभी खोर के समीप सड़क पर अचानक मोटर साइकिल का पहिया फिसलने के दौरान गीरने से हाथ, कमर में चौट आने से घायल हुए। हास्पिटल में इलाज के बाद डाक्टरों ने आराम करने की सलाह दी तत्पश्चात निज निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। शुक्रवार को स्टेशन रोड वार्ड नंबर 5 रूपारेल स्थित राठौर सदन जाकर भाजपा नेता नारायण सोमानी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना ने घाणावार तेली समाज के वरिष्ठ हिरालाल बिहारीलाल राठौर के स्वस्थ की जानकारी लेकर कुशलक्षेम पूछी। राठौर सदन पर नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, संदीप बाफना, श्याम सारडा, विनोद राठौर, दशरथ हिरालाल राठौर, आर्यमन राठौर, काव्यांश राठौर, अक्षत राठौर, गीता राठौर, टीना राठौर, सुमन राठौर सहित नगरवासी, मित्रगण, परिवारजन मौजूद थे।