नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। समीप राज्य राजस्थान के भीलवाड़ा में सुप्रसिद्ध कथा वाचक अंतरराष्ट्रीय संतश्री प्रदीप जी मिश्रा सिहोर वाले के मुखारविंद से 8 अप्रेल 2026 से दिनांक 14 अप्रेल 2026 तक दोपहर 2 बजे से सायंकाल 5 बजे तक मेडिसिटी ग्राउंड महाप्रज्ञ सर्कल, रामधाम रोड, आजाद नगर भीलवाडा में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में दूर दराज से आए हजारों लाखों भक्तों की भीड से पांडाल छोटे पड गए। सनातन धर्म के प्रति आस्था का जनसैलाब उमडा।‌ नीमच जिले के जावद निवासी भाजपा नेता नारायण सोमानी परिवारजनों के साथ भीलवाडा पहुंचकर कथा का आनंद लेकर पुण्य का कार्य किया। कथा पांडाल के समीप मुख्य चौराहा पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, अनिल राठौर हवेलीवाला के सौजन्य से 200 से अधिक शुद्ध ठंडा जल फिल्टर वाटर की केने मंगवाकर सभी भक्तों को शुद्ध जल पिलाकर पुण्य का कार्य किया। कथा के दौरान नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, जुगल सोमानी, गोपाल तोतला, रूपेंद्र लाला सोनी, अनिल राठौर हवेलीवाला, जितेश पंवार, मदनलाल वीरवाल जैन, अनिल श्रीवास्तव, किरण सोमानी, शकुंतला सोमानी, रमा सोमानी, मधु तोतला, कृष्णा पंवार, डिंपी पंवार, मधुबाला माली, अदिति सोमानी, अंतिमबाला वीरवाल जैन, सहित जावद नगर से 300 से अधिक महिला, पुरूष, युवाजन, बालक, बालिकाए कथा का आनंद लिया।‌ कथा पांडाल परिसर में जल मंदिर प्याऊ से भीलवाडा के आशु गिरी गोस्वामी, कार्तिक नकवाल, शिवम पुरोहित, मयंक शर्मा, भावेश मोतियानी सहित युवाजनों ने सभी भक्तों को जल पिलाकर पुण्य का कार्य किया।