नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में निस्वार्थ भाव से करवेज करने पर सुप्रसिद्ध मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी का इस 2026 में चौथी बार सम्मान हुआ। खोर दरवाजा स्थित रामलीला मैदान पर युनिटी आफ खोर दरवाजा के तत्वावधान में 10 दिवसीय डे-नाइट क्रिक्रेट टूर्नामेंट सहित खेल महोत्सव एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ। खेल महोत्सव का अंतिम दिवस पर पुरस्कार वितरण के दौरान मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में मदन बोहरा, रामनिवास पटेल, राकेश बीकानेरीया, जीवनदास बैरागी, कुशाल बोहरा, विनोद राठौड़, सुधीर सेन, अनिल गुजराती सहित मंचासीन थे। अतिथियों के हाथों टूर्नामेंट में 10 दिवसीय खेल महोत्सव में पुरूष, महिला, बालिका क्रिकेट वर्ग सहित खेलों का निस्वार्थ भाव से अच्छा करवेज करने वाले मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी का दुपट्टा ओढाकर, श्री रामलला की रजत प्रतिमा देकर स्वागत सम्मान किया। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी की प्रशंसा करके कहा भविष्य में भी एसा ही सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर नारायण सोमानी मित्र मंडल के संदीप बाफना, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, अनिल राठौर हवेली वाला, ओमप्रकाश राठौर, कुंदन राठौर सहित नगरवासी, पत्रकारगण मौजूद थे। मंच का संचालन अनिल गुजराती ने किया। आभार सुधीर सेन ने माना।उल्लेखनीय है कि मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी को अच्छा करवेज एवं अखाडा में हैरत अंगेज करतब दिखाने पर गुजरात के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल द्वारकाधीश, उडीसा का सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल जगन्नाथ पुरी, राजस्थान में श्री चारभुजाजी, श्रीनाथजी, सांवलिया सेठ, कोटरी श्याम, भीलवाडा, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेडा, मध्यप्रदेश के जावद, नीमच, मंदसौर, मोडी, सुखानंद धाम, सहित अलग अलग क्षेत्रों में सैकड़ों बार साल श्रीफल, केसरिया दुपट्टा, साफा बांधकर, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान हो चुका है।‌