जावद। सुप्रसिद्ध युनिटी आफ खोर दरवाजा के तत्वावधान में युवा सुधीर सेन सहित आयोजनकर्ताओं की मौजूदगी में रामलीला मैदान में केपीएल-6 क्रिकेट टूनामेंट रात्रि कालीन दुधिया रोशनी में क्रिकेट टूनामेंट एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ। दुधिया रोशनी में फाइनल मैच बालाजी क्रिकेट टीम एवं तिरूपति क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। बालाजी क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों ने ताबडतौड बल्लेबाज करते हुए 12 ओवर में 111 रनों का विशाल स्कोर खडा किया। बाद में उतरी तिरूपति टीम 33 रनों से हार का सामना करना पडा। रोमांचक मैच में बालाजी टीम विजेता घोषित हुई। भाजपा नेता नारायण सोमानी सभी डेनाईट मैचों में जाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पुरस्कार वितरित करने के दौरान मंचासीन अतिथि समाजसेवी मदन बोहरा, रामनिवास पटेल, राकेश बीकानेरीया, जीवनदास बैरागी, कुशाल बोहरा, विनोद राठौड़, लविश बीकानेरीया के हाथों क्रिकेट में विजेता, उपविजेता, सभी अलग अलग खेलो के विजेता प्रतियोगी एवं आयोजन का विशेष करवेज करने वाले मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी, एंपायर कमलेश पटेल, कन्हैया लाल माली, प्रवीण लोहार, अमित कसेरा, स्कोर बोर्ड दीपेंद्र सिंह भाटी, विकास राठौड़, कंमेट्री अनिल गुजराती, रवि नागोरा, जुगल किशोर बोहरा, महेंद्र सेन को ट्राफी, मेडल साथ ही रामलला की रजत प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी के नेतृत्व में आयोजन एतिहासिक तौर पर सम्पन्न होने पर खोर दरवाजा के युवा सुधीर सेन, अनिल गुजराती, रूपेश शर्मा का सनातनी प्रतिक केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। फाइनल मैच के दौरान उस्ताद भरत बोहरा, शोकिन पटेल, भाजपा नेता नारायण सोमानी, संदीप बाफना, बंटी सोमानी, राजेश चांडक, अनिल राठौर हवेली वाला, कुंदन राठौर सहित महिला, पुरूष, बालिका, नगरवासी मौजूद थे। संचालक अनिल गुजराती ने किया। आभार युनिटी आफ खोर दरवाजा के युवा सुधीर सेन ने माना।