नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। श्रीराम कथा सुनने से घर, परिवार में सुख, शांति रहती है, नारदजी सृष्टि के सबसे पहले पत्रकार बने जो एक दूसरे को खबरें देते थे, नर ही नारायण है, प्रतिदिन नारायण, नारायण नाम का जप करना चाहिए‌ जिससे मोक्ष की प्राप्ति होती है, नारायण बीना उद्धार नही है, मनुष्य जीवन में आए है इसलिए कभी भी घबंड नही करना चाहिए, धन, दौलत धरी की धरी रह जाएगी, बडी बडी बाते करने वालो से सर्देव दूर रहना चाहिए, संतो का आगमन से नगर एवं कथा स्थल प्रवित्र बन जाती है यह बात अठाना दरवाजा स्थित गुरुद्वारा परिसर में श्री अखिल भारतीय धाकड समाज गुरूद्वारा प्रबंध समिति एवं श्री धाकड समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति जावद के तत्वावधान में 9 दिवसीय राम कुंडीय यज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिवस साध्वी सुश्री ऋतु पांडे ने उपस्थित सनातनी भक्तों को कहीं। चौथे दिवस कथा में भाजपा नेता नारायण सोमानी पहुंचकर पुण्य लाभ लिया। कथा में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव पर भक्तों ने एक दूसरे को बधाई दी। कथा के दौरान जिविंत झांकी में दशरथ आदित्य बग्गड, कौशल्या अशिता धाकड, कैकयी किरण धाकड, सुमित्रा लक्षिता धाकड, राम माही धाकड, लक्ष्मण प्रिंस धाकड, भरत हिमांशु धाकड, शत्रुधन मयंक धाकड सहित पात्र बने जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे। महिलाओं एवं भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। एक से बढ़कर एक मधुर मधुर भजनों की प्रस्तुतियां से पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। कथा के दौरान नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, पुरण अहीर, उस्ताद शांतिलाल बग्गड, मनीष धाकड़, दिनेश अन्याणा, बाबुलाल नरवाडिया, कोमल बग्गड, शांतिलाल झाडोतिया, शोकिन धाकड नेता, नाथुलाल धाकड, श्यामलाल छुवारिया, विनोद बोहरा, उदल धाकड, हेमनारायण धाकड, मनीष बग्गड, मनीष धाकड, मुकेश धाकड, विजय धाकड, बबलु पटेल, कमल बोहरा, देवीलाल कार्निया, गोपाललाल बग्गड, शोकिन धाकड बंधु, प्रियुष बग्गड, दिपेश धाकड, सहित आसपास क्षेत्रों के महिला, पुरूष, युवाजन, ग्रामीणजन, नगरवासी, पत्रकारगण मौजूद थे। कथा का समय प्रातः 11.15 बजे से दोपहर 3.15 बजे तक रखा गया है।