नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। देश, प्रदेश, जिला के साथ साथ जावद नगर में भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की पहली बार एतिहासिक विजय होने पर आतिशबाजी करके जश्न मनाया गया। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा दिनांक 4 मई 2026 सोमवार को पश्चिम बंगाल में शुरूआती रूझानों में भाजपा जो बढत बनाती हुई चल रही थी उसी के अनुरूप लगभग 200 से अधिक सीटे जीतकर एतिहासिक बहुमत हासिल किया। जावद बस स्टैंड पर भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी की उपस्थिति में भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी करके एक दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा पश्चिम बंगाल में हिन्दूओं एवं जागरूक मतदाताओं की एकजुटता से बम्पर वोटिंग हुई इसके साथ ही परिणाम भी आपके सामने है। आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भगवा सरकार बन रही है, इसके लिए सभी मतदाताओं को बहुत बहुत धन्यवाद। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने ममता बनर्जी के लिए कहा भगवान के यहा देर है अंधेर नही, जो जैसा कर्म करेगा उसको उसी प्रकार से भुगतना पडेगा, भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास से जो कार्य करती है वह आप सभी के सामने है।‌‌ भव्य आतिशबाजी के समय भाजपा नेता नारायण सोमानी, भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, वार्ड नंबर 5 के युवा नेता हरीश पुरी गोस्वामी, अर्जुन चंदेल, अर्जुन रायठौर ग्वाला, फुलचंद वीरवाल जैन, शुभम सांवलिया, प्रदीप राठौर, रितेश शर्मा, श्याम धाकड, धनराज मेघवाल, जगदीशचंद्र जाटव, शंकरलाल जाटव, विष्णु गाड़ीलोहार, घनश्याम माली सहित आसपास क्षेत्रों के रहवासी, युवाजन, भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद थे। आभार भाजपा के युवा नेता हरीश पुरी गोस्वामी ने माना।‌