जावद। पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में शर्मा (कुर्किया) परिवार के वरिष्ठ मनोहरलाल शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, सज्जनदेवी शर्मा, सुनीता शर्मा, पिंकी शर्मा एवं शर्मा परिवारजनों के सौजन्य से दिनांक 2 मई 2026 शनिवार से दिनांक 8 मई 2026 शुक्रवार तक मंदसौर बस स्टैंड के समीप फतेहपुरिया अग्रवाल धर्मशाला परिसर में 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा व्यासपीठ पर विराजित विद्वान पंडित श्री अशोकजी भारद्वाज (जावद वाले) के मुखारविंद से दोपहर 1 बजे से सायंकाल 4 बजे तक भक्तों को श्रवण हो रही है। कथा के चौथे दिवस नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, माहेश्वरी समाज के युवा जुगल सोमानी पहुंचकर कथा का आनंद लेकर भक्तिभाव से झूम उठे। कथा मे विष्णु भगवान के पांचवे अवतार वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की मंद ध्वनि के बीच माखन मिश्री वितरित करके नंदोत्सव धुमधाम से मनाया गया। व्यासपीठ पर जाकर भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में कथा प्रवक्ता अशोकजी भारद्वाज का सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके आशीर्वाद लिया। भजन गायक रामप्रकाश दुबे पेंटर ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। व्यासपीठ से भाजपा नेता नारायण सोमानी को दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया। महाआरती करके पंजेरी का प्रसाद वितरित किया गया। कथा में भक्तों की भीड़ उमड रही है। कथा के दौरान जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी, माहेश्वरी समाज के जुगल सोमानी, अभिषेक भारद्वाज, समाजसेवी दीपक पलोड, पत्रकार नरेंद्र धनोतिया, पुजारी रतनलाल पुरोहित, मनोहरलाल शर्मा, अशोक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, रोहित शर्मा, रामगोपाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, घनश्याम शर्मा, सुभाष शर्मा, कपिल शर्मा, प्रहलाद शर्मा, मोहित तिवारी, सज्जनदेवी शर्मा, कलादेवी शर्मा, सुनीता शर्मा, पिंकी शर्मा, अंकिता शर्मा, शकुंतला तिवारी, दीपिका तिवारी सहित आसपास क्षेत्रों के रहवासी, महिला, पुरूष, भक्तजन मौजूद थे।